Breaking News

मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला, सीधे हाथ में आए 5 टांके

Harshit Sharma 19 July 2021 11:05 PM City 69573

शकील नियाज़ी,पिपरिया। कृषि उपज मंडी स्थित मंडी टोला मे सोमवार शाम मामूली विवाद मे मंडी हम्माल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। संयोग से कुल्हाड़ी का हमला हम्माल संतोष यादव के सीधे हाथ पर हुआ इससे उसकी जान बच गई। घायल संतोष यादव को सरकारी अस्पताल मे उपचार दिया गया। घायल ने बताया वीरेंद्र ठाकुर मंडी टोला ने उस समय उस पर हमला किया जब वह शौच के लिए जा रहा था। घटना को लेकर संतोष यादव का कहना है पूर्व में ₹5000 समूह के लिए लिए थे जो वापस कर दिए थे। ब्याज को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

अस्पताल जन रक्षक वीरेंद्र रघुवंशी ने बताया सीधे हाथ के बाजू में कुल्हाड़ी के वार से गहरा घाव था 5 टांके आए हैं। स्थिति खतरे से बाहर है। फरियादी संतोष ने रिपोर्ट मंगलवारा थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related News