शकील नियाजी,पिपरिया,पचमढ़ी। हिल स्टेशन पचमढ़ी की कोरोना के बीच उड़ी रौनक नये साल मे वापस लौट आई। 25 दिसंबर से नया साल मनाने पचमढ़ी की एक सैकड़ा निजी सरकारी होटल पैक रही। नवंबर दिसंबर माह में रिकॉर्ड करीब 38 हजार पर्यटको ने सतपुड़ा की वादियों में आमद दर्ज कराई। वही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को सैलानियों से करीब 24 लाख की कमाई हुई। बतादे कि,अनलॉक के तीन माह बाद भी स्थिति में खास सुधार नही रहा। लेकिन सितंबर से नवंबर के बीच पर्यटन की स्तिथि सुधरी।नवंबर 2020 तक 31 हजार पर्यटक पचमढ़ी घूमने पहुँचे। जून से अनलॉक होने पर पचमढ़ी में पर्यटकों की चहल पहल बढ़ी। लेकिन कोरोना की दहशत बरकार थी। पर्यटकों की आमद कम रही।पर्यटन से जुड़ा व्यवसाय ठप्प रहा। जून 2020 से 27 अगस्त तक महज 9376 पर्यटक ही पचमढ़ी पहुँचे।
लेकिन सितंबर 2020 से कोरोना के भय से पर्यटक उबरे और हिल स्टेशन में उल्लेखनीय आमद दर्ज कराना शुरु किया। सितंबर से 25 नवंबर 2020 तक तीन माह में कुल सैलानियों की संख्या एसटीआर में 31 हजार 83 तक पहुची। वही बायसन लॉज ने पर्यटकों से कुल 23लाख 23 हजार 424 कमाए। नवम्बर, से 31 Des 2020 तक पचमढ़ी मे रिकॉर्ड पर्यटकों ने आमद दर्ज कराई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बाइसन लॉज के रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर दिसंबर में करीब 38 हजार पर्यटकों ने नेशनल पार्क का भ्रमण किया।
माह पर्यटक कुल आय
जून 624 42375
जुलाई 3233 194050
अगस्त 5519 324650
——— ————-
9,376 5,61,075
माह पर्यटक कुल आय
सितंबर 8527 541350
अक्टूबर 11,236 9,97,434
नवंबर 11,320 7,84,640
———– ———–
31,083 2,323,424
माह पर्यटक कुल आय
नवम्बर 16114 1050250
दिसंबर 21877 1345500
———— ————-
कुल 37991 23,95,750
इनका कहना है
एसटीआर क्षेत्र में पर्यटकों की नए साल और 25 दिस को संख्या काफी बढी है। दो माह मे 38 हजार सैलानी भृमण के लिए आये है।
संजीव शर्मा,सहायक संचालक,
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी